logo

देश की उम्मीदों का बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को खिलाई दही चीनी

Before presenting the budget of the country's hopes, the President fed curd and sugar to Finance Minister Nirmala Sitharaman

Union Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश की उम्मीदों का बजट पेश करने जा रही हैं। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाने वाला यह उनका आठवां बजट होगा। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर बजट पेश करने के लिए मंजूरी मांगी। राष्ट्रपति मुर्मू ने बजट को अपनी मंजूरी देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाई और शुभकामनाएं दीं।

दही-चीनी खिलाने की परंपरा

बजट से पहले दही-चीनी खिलाने की परंपरा रही है। दरअसल, भारतीय संस्कृति में दही-चीनी को शुभ शगुन माना जाता है। किसी भी अच्छे काम के लिए जाने से पहले दही-चीनी खिलाया जाता है। वित्त मंत्ती को बजट पेश करने की औपचारिक अनुमति देना इसी रस्म के साथ कंप्लीट होता है।

Leave Your Comment

 

 

Top