logo

Bankipur By-Election Result Live: बांकीपुर से बड़ी जीत की ओर प्रशांत किशोर, 14 हजार से अधिक वोटों से आगे

Bankipur By-Election Result Live: Prashant Kishor heading towards a big victory in Bankipur; leading by over 14,000 votes.

नई दिल्ली: हाल ही में बिहार के बांकीपुर में उपचुनाव हुए थे। जिसके बाद आज यानी कि 3 अगस्त को बांकीपुर उपचुनाव की  मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से ही इस सीट पर जन सुराज के प्रशांत किशोर आगे निकलते हुए दिख रहे हैं। हालांकि यह सीट बीजेपी की पारंपरिक सीट मानी जाती है, लेकिन इस बार बीजेपी, जन सुराज से काफी पीछे है। हालांकि पहले इस सीट पर बीजेपी, जन सुराज और आरजेडी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन अब समीकरण बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोमवार सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अबतक की मतगणना में जन सुराज बड़ा उलटफेर करती दिख रही है।

फिलहाल काउंटिंग को देखते हुए काउंटिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। काउंटिंग सेंटर के अंदर और बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी आने जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। बांकीपुर में बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को आरजेडी की रेखा गुप्ता और जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर से कड़ी टक्कर मिली है। हालांकि नतीजों से पहले प्रशांत किशोर ने बिहार पुलिस पर चुनावों में धांधली का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। वहीं बीजेपी बांकीपुर में अपनी जीत पक्की मान रही है।

Live updates : Bankipur By-Election Result Live

 

25वें राउंड की गिनती पूरी, बड़ी जीत की ओर प्रशांत किशोर

बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पक्की होती जा रही है। अब तक 25 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। पीके 14953 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 50976 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी के कैंडिडेट नीरज सिन्हा हैं, जिन्हें 36023 वोट मिले हैं।

 

जश्न में डूबे जन सुराज कार्यकर्ता

प्रशांत किशोर की लगातार चल रही बढ़त के बीच जन सुराज कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी मुख्यालय पर जन सुराज के कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए देखे गए।

Leave Your Comment

 

 

Top