logo

बेटे असद को देखने के लिए अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन कर सकती है सरेंडर...

Atiq's wife Shaista Parveen may surrender to see son Asad.

गुरुवार, 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को पुलिस इनकाउंटर में मारा गया। बता दें कि असद 5 लाख का इनामी था। अतीक के बाद वही उसके गैंग को संभालता था। हाल ही में हुए उमेश पाल हत्याकांड में वो मुख्य आरोपी था। पीछले कुछ दिनों से वो दिल्ली में छिपा हुआ था। लेकिन गुरुवार को डीजी अमिताभ यश को उनके सुत्रोंं से इस बात का पता चला कि अतीक झांसी में है। जिसके बाद पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने उसका पीछा किया। असद के साथ आरोपी गुलाम मोहम्मद भी था। पुलिस के मुताबिक दोनों को जिंदा पकड़ना था पर दोनों ने फायरिंग करना शुरु कर दिया। जवाबी कार्यवाही में दोनों को मार गिराया गया। जिसके बाद पूरे देश भर में यूपी पुलिस और योगी सरकार की वाहवायी होने लगी। कई लोगों ने इस बात की बधाई भी दी। क्योंकि पिछले दिनों सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। 

बता दें कि गुरुवार को ही अतीक को कोर्ट में पेश किया गया।  उससे ठीक पहले उसने अपने परिवार को बख्स देने की गुहार भी लगााई थी। जिसके कुछ ही घंटों बाद इस प्रकार के इनकाउंटर को अंजाम दिया गया। कभी प्रयागराज की गली-गली में जिस माफिया अतीक अहमद की तूती बोलती थी।  उसी प्रयागराज में आज उसके बेटे असद की कब्र खोदी जा रही है। हालात ये हैं कि जहां अतीक की हुकूमत चलती थी, वहां उसके बेटे की लाश को लेने वाला भी नहीं दिखाई दे रहा है। बाप चाचा और एक भाई जेल में कैद हैं। दो छोटे भाई संरक्षण में हैं। मां और बुआ फरार हैं अब सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि असद की मां और अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का दिल पसीज रहा है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि करीब 50 दिनों से फरार शाइस्ता बेटे असद की शक्ल आखिरी बार देखने के लिए सरेंडर कर सकती है। 

Leave Your Comment

 

 

Top