बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके उन्होंने प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। अब फैंस को अथिया और केएल राहुल के बेबी के आने का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच अथिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। अथिया के साथ वीडियो में अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही हैं। दोनों के साथ देखकर फैंस कह रहे हैं कि अथिया और अनुष्का नई बीएफएफ बन गई हैं।
अथिया और अनुष्का दोनों इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं। दोनों अपने पति केएल राहुल और विराट कोहली को चियर करने के लिए गई हुई हैं। वहां पर दोनों को साथ में घूमते देखा गया। जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अनुष्का और अथिया किसी रेस्टोरेंट में अंदर जाती नजर आ रही हैं। अनुष्का ने व्हाइट शर्ट के साथ ग्रे ट्राउजर पहना हुआ है। वहीं उनके पीछे अथिया नजर आ रही हैं। उन्होंने स्ट्राइप टॉप के साथ डेनिम जीन्स पहनी है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है। बता दें अथिया और केएल राहुल ने पोस्ट शेयर करके प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।
साथ ही बताया था कि उनका बच्चा 2025 में आने वाला है। जिसके बाद से उनके पोस्ट पर फैंस ने बधाई की लाइन लगा दी थी। अथिया के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है। उनका करियर कुछ खास नहीं रहा है। अथिया ने अपने करियर में कोई ऐसी फिल्म नहीं की है जो सुपरहिट रही हो।
नेहा शर्मा ने तोड़ा दिल

एक्ट्रेस नेहा शर्मा 'क्रुक' और 'यमला पगला दीवाना 2' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर अपनी कातिलाना फोटोज से फैंस का दिल भी जलाती रहती हैं। लेकिन इस बार नेहा ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर चाहने वालों का दिल ही टूट गया है। दरअसल नेहा को उनके बॉयफ्रेंड के साथ पहली बार देखा गया और उनके बारे में अब हर कोई बात कर रहा है। मुंबई में पेटार स्लिस्कोविक के साथ हाथ में हाथ डाले घूमते हुए नेहा खुश लग रही थीं। पपाराज़ी ने दोनों को एक साथ टहलते हुए देखा। नेहा ने एक स्टाइलिश काली ड्रेस पहनी हुई थी और पेटर टीशर्ट में थे। उनकी आउटिंग की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए, जिससे उनके रिलेशनशिप के बारे में अटकलें लगने लगीं। नेहा अपनी लाइफ के बारे में शुरू से ही सीक्रेटिव रही हैं। उन्होंने अफवाहों पर कोई कमेंट नहीं किया है लेकिन दोनों को देखकर यही लग रहा है कि वे रिश्ते में हैं। पेटार स्लिस्कोविक 33 साल के बोस्निया देश के हैं और पेशे से वो एक क्रोएशियाई फुटबॉलर हैं, जिनका काफी बेहतरीन करियर है। उन्होंने 2011 में जर्मनी में मेन्ज़ 05 के साथ शुरुआत की और बाद में सेंट पॉली और डायनमो ड्रेसडेन जैसे क्लबों के लिए खेले।
पेटार ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चेन्नईयिन एफसी और हाल ही में जमशेदपुर एफसी के लिए खेलकर भारतीय फुटबॉल में भी अपनी छाप छोड़ी है। हालांकि, पेटार के साथ उन्हें देखकर उनके रिश्ते के बारे में सबको पता चल गया है, जिससे उनके फैंस सबसे ज्यादा चौंके हैं। वैसे दोनों में से किसी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन उनकी बॉन्डिंग देखकर हर कोई अंदाजा लगा रहा है। फैंस अब नेहा की लाइफ के इस नए चैप्टर पर आगे के अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा इन राजामौली सिनेमा

प्रियंका चोपड़ा के इंडियन सिनेमा में कमबैक का उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। सिनेमाघरों में उनकी पिछली फिल्म 2019 में रिलीज 'द स्काई इज पिंक' थी। जबकि 2021 में वह OTT रिलीज 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इसके बाद जब फरहान अख्तर ने 'जी ले जरा' पर काम शुरू किया, तो फैंस खुश हो गए, लेकिन फिर यह फिल्म पोस्टपोन होती चली गई। लेकिन अब बॉलीवुड ना सही, तेलुगू फिल्मों से प्रियंका भारतीय सिनेमा में कमबैक करने वाली है। खबर है कि उन्हें एसएस राजामौली ने अपनी अगली फिल्म में कास्ट किया है, जिसमें वह महेश बाबू के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। एसएस राजामौली के इस अनूठे अफ्रीकी जंगल एडवेंचर फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन इसमें महेश बाबू भगवान हनुमान के गुणों वाले एक रिसर्चर की भूमिका में होंगे। 'एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजामौली इस फिल्म में 'बाहुबली' और 'आरआरआर' के बाद एक महाकाव्य कहानी लेकर आ रहे हैं। फिल्म अप्रैल 2025 में फ्लोर पर आ जाएगी और इसमें महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा को कास्ट कर लिया गया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि राजामौली की यह फिल्म भी पैन इंडिया होगी और इसे वर्ल्डवाइड बड़े लेवल पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने का काम लगभग खत्म हो चुका है। कास्टिंग की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। ऐसे में अप्रैल 2025 में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।
जूनियर एनटीआर लंदन में

नया साल दस्तक देने वाला है और सभी वेकेशन मोड में नजर आ रहे हैं। खासतौर से फिल्मी हस्तियां। वे अपना देश छोड़ विदेशों में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए रवाना हो रहे हैं। इस लिस्ट में साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर का नाम भी शामिल है, जो इस वक्त परिवार के साथ लंदन में हैं और बच्चों संग आम आदमी की तरह खूब इंजॉय कर रहे हैं। एनटीआर अपनी बीवी लक्ष्मी प्रणति और बेटों अभय राम व भार्गव राम के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। वो फैमिली संग हाइड पार्क के विंटर वंडरलैंड में मस्ती करते दिखे। उन्होंने कार्निवल राइड का लुत्फ उठाया। खाने के स्टॉल पर टहलते दिखे और क्रिसमस मार्केट घूमते दिखे। जूनियर एनटीआर जब अपनी फिल्मों का प्रचार नहीं कर रहे होते हैं तो वे लो प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं। हालांकि, लंदन में उनके आउटिंग के दौरान फैंस ने उन्हें तुरंत पहचान लिया और उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।
एक वीडियो में 'आरआरआर' एक्टर, उनकी पत्नी लक्ष्मी प्रणति और बेटे अभय राम और भार्गव राम क्रिसमस मार्केट में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में वे साथ बैठकर कुछ खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में, जूनियर एनटीआर और उनके बच्चे राइड के लिए लाइन में इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे में उन्हें कुछ खेलों का आनंद लेते हुए दिखाया गया है।
नीलाभ कृष्ण
Leave Your Comment