नई दिल्ली: बुधवार, 10 जून को दिल्ली के भारत मंडपम में NDA की बैठक हुई। इस बैठक अध्यक्षता स्वयं पीएम मोदी ने की। बैठक में एनडीए के घटक दलों के बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को झालमुरी खिलाया, जिसके तुरंत बाद ही बैठक में मौजूद एनडीए के नेताओं को पीएम मोदी ने झालमुरी बांटी। पीएम मोदी ने खुद भी झालमुरी खाई। बता दें कि हाल ही बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने झालमुरी खाई थी। जिसे बंगाल सत्ता परिवर्तन में काफी अहम माना गया था।
बता दें कि पीएम मोदी ने आज पंडित नेहरू का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। दरअसल पीएम मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारत के निर्वाचित पीएम बन गए हैं। पीएम मोदी के नाम लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। इससे पहले पंडित नेहरू ने लगातार 4,398 दिनों तक निर्वाचित पीएम के रूप में कार्य किया था। इस मौके पर एनडीए के नेताओं ने पीएम मोदी का सम्मान किया और उन्हें उपहार दिए। साथ ही कैबिनेट के कई बड़ मंत्रीयों ने पीएम मोदी के कार्यकाल के सफल 12 वर्ष पूरे होने को लेकर पूजा की।
इस बैठक की इस बात को लेकर खूब चर्चा हो रही है कि पीएम मोदी ने साथी नेताओं को झालमुरी खिलाई। ये इसलिए भी अहम है क्योंकि पीएम मोदी जब पश्चिम बंगाल गए थे तो वहां भी उन्होंने झालमुरी खाई थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत भी हासिल हुई थी। इस चुनाव में हार के बाद से तृणमूल कांग्रेस अपने सबसे बुरे वक्त से गुजर रही है और पार्टी टूटने की कगार पर है।
Leave Your Comment