logo

Assembly Elections 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ की 20, मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू

Assembly Elections 2023 LIVE: Voting begins on 20 assembly seats of Chhattisgarh, all 40 assembly seats of Mizoram

WRITER- सात्विक उपाध्याय

नई दिल्ली: मंगलवार , 7 नवंबर की सुबह छत्तीसगढ़ की 20 और मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों  वोट डाले डाले जाने शुरु हो गए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में चुनाव होना सुनिश्चित किया गया था। जिसमें पहले चरण के चुनाव की वोटिंग आज यानी की 7 सितंबर को हो रही है।  छत्तीसगढ़ की बाकी बची 70 सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगा।  वोटिंग के मद्देनज़र दोनों ही राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दोनों ही राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए-

LIVE NEWS & UPDATES

 

  •  छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर 223 उम्मीदवार

    पहले चरण के लिए छत्तीसगढ़ की 20 विधानसभा सीटों में कुल 223 उम्मीदवार हैं।  इनमें 198 पुरुष और 25 महिला हैं। पहले चरण के लिए कुल 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष और 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए राज्य में कुल 5304 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 

  •  छत्तीसगढ़ और मिजोरम में वोटिंग शुरू

    मिजोरम की सभी 40 सीटों और छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर ठीक 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई है।  वोटिंग के मद्देनज़र सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 

छत्तीसगढ़ में 'इंद्रधनुष' थीम वाला मतदान केंद्र स्थापित-

छत्तीसगढ़. चुनावी प्रक्रिया में ट्रांस जेंडर की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, आज छत्तीसगढ़ के पहले चरण के मतदान से पहले कांकेर जिले में एक 'इंद्रधनुष' थीम वाला मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। मतदान केंद्र को इंद्रधनुष के सात रंगों में रंगा गया है और उसी रंग-बिरंगे डिजाइन के टेंट भी लगाए गए हैं, जिससे यह दिखने में आकर्षक लग रहा है। 

Leave Your Comment

 

 

Top