logo

Assembly Election 2026 Live: बंगाल-तमिलनाडु में 9 बजे तक तक 18% वोटिंग, जानिए पूरी अपडेट

Assembly Election 2026 Live: 18% voting in Bengal-Tamil Nadu till 9 am, know the full update

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। बंगाल में दो चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें आज यानी 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग हो रही है। पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं, तमिलनाडु की बात करें तो यहां सभी सीटों पर एक चरण में ही वोटिंग हो रही है। बीजेपी इन दोनों ही राज्यों में सत्ता में आने के लिए पूरा दमखम लगा रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी के लिए सत्ता बचाए रखना बड़ी चुनौती है। तमिलनाडु में एमके स्टालिन के लिए भी एक बार फिर सरकार में आना आसान नहीं होगा।

सुबह 9 बजे तक कितनी वोटिंग- 

सुबह 7 बजते ही दोनों राज्यों में वोटिंग शुरू हो गई जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडु में 17.69% मतदान हुआ। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल समेत पूरे उत्तर और मध्य भारत में लू की चेतावनी जारी की है। ऐसे में ज्यादातर मतदाता सुबह और शाम के समय ही मतदान कर सकते हैं। दोपहर में तेज गर्मी के कारण मतदान कम रह सकता है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 5.73 करोड़ से ज्यादा वोटर 4,023 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

चुनाव आयोग ने लगाई पाबंदी

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे 23 अप्रैल को सुबह छह बजे से मतदान समाप्त होने तक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से बाहर नहीं जाएं। पहले चरण के चुनाव में गुरुवार को राज्य के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। यहां कुल 1,478 उम्मीदवार मैदान में है। 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता लगभग 44,376 बूथों पर वोट डालेंगे। इनमें 1.84 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिला और 465 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक दिशानिर्देश के अनुसार, उम्मीदवारों को मतदान के समय अपने निर्वाचन क्षेत्रों में ही रहना चाहिए और किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल होने से बचना चाहिए जिससे चुनावी प्रक्रिया बाधित हो सकती है। उन्होंने कहा, ''सभी उम्मीदवारों से यह सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जाती है कि मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और मतदाता बिना किसी भय या बाधा के अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग कर सकें।'' मतदान का दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी।



मुर्शिदाबाद में बम हमले में कई लोग घायल

मुर्शिदाबाद जिले के नौदा में अज्ञात लोगों द्वारा किए गए देसी बम हमले में कई लोग घायल हो गए। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।  

मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान हंगामा

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान हंगामा हो गया। आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर के पहुंचने के बाद पोलिंग बूथ पर जमकर नारेबाजी हुई। लोगों ने हुमायूं कबीर का घेराव किया। इस दौरान झड़प भी हुई। 

मेरा किसी को धमकाने का इरादा नहीं- हुमायूं कबीर

क्रूड बम फेंकने की घटना पर आम जनता उन्नयन पार्टी के फाउंडर हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में कहा, "एक कोशिश हुई थी। मैंने अपने लोगों से शांत रहने को कहा। वोटिंग शांति से होनी चाहिए। मेरा किसी को चोट पहुंचाने या धमकाने का कोई इरादा नहीं है। मैं वहां जाऊंगा।" बम फेकने की घटना मतदान से एक दिन पहले हुई थी। 

पश्चिम बंगाल के तीन बूथ पर ईवीएम में गड़बड़ी

पश्चिम बंगाल की सभी सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन कई बूथ में ईवीएम में गड़बड़ी आ रही है। बेहरामपुर-मुर्शिदाबाद के कंडी ब्लॉक बूथ में कुमारसंडा के बूथ नंबर 19 में ईवीएम मशीन खराब है। मालदा की चंचल सीट के मोतिहारपुर में बूथ नंबर 211 में भी ईवीएम काम नहीं कर रही है। अलीपुरद्वार जिले की कालचीनी सीट में मेंडाबारी के बूथ नंबर 205 में मशीन काम नहीं कर रही है। 

सिलीगुड़ी में बीजेपी और टीएमसी समर्थकों में बहस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के बीच सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार शंकर घोष के समर्थकों और टीएमसी समर्थकों के बीच बहस हो गई। सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ, बूथ नंबर-26/237 पर बहस हुई। 

बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं- PM

आज पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके लोगों से अपील की है कि सभी लोग इसमें भाग लें। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मतदान का पहला चरण आज है। मैं सभी नागरिकों से लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने का आह्वान करता हूं। मैं विशेष रूप से अपने युवा मित्रों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।

Leave Your Comment

 

 

Top