प्रयागराज: गुरुवार, 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को पुलिस इनकाउंटर में मारा गया। अब 15 अप्रैल को उसे प्रयागराज में दफन किया गया है। बता दें कि असद 5 लाख का इनामी था। अतीक के बाद वही उसके गैंग को संभालता था। हाल ही में हुए उमेश पाल हत्याकांड में वो मुख्य आरोपी था। पीछले कुछ दिनों से वो दिल्ली में छिपा हुआ था। लेकिन गुरुवार को डीजी अमिताभ यश को उनके सुत्रोंं से इस बात का पता चला कि अतीक झांसी में है। जिसके बाद पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने उसका पीछा किया। असद के साथ आरोपी गुलाम मोहम्मद भी था। पुलिस के मुताबिक दोनों को जिंदा पकड़ना था पर दोनों ने फायरिंग करना शुरु कर दिया। जवाबी कार्यवाही में दोनों को मार गिराया गया। जिसके बाद पूरे देश भर में यूपी पुलिस और योगी सरकार की वाहवायी होने लगी।

प्रयागराज: कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद के बेटे असद का अंतिम संस्कार
— अभिषेक दत्त शुक्ला (@ShuklaEditor) April 15, 2023
असद और उसके सहयोगी गुलाम को 13 अप्रैल को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था #AtiqAhmed #असद_अहमद #STF pic.twitter.com/s95OxnybQU
माफिया अतीक के बेटे असद को दफनाया गया
कसारी मसारी स्थित कब्रिस्तान में किया दफन।
अतीक के बेटे असद को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
असद के जनाजे में नाना और मौसा शामिल हुए।
असद के 35 करीबी रिश्तेदार जनाजे में हुए शामिल।
सुपुर्द-ए-खाक की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई।
गुलाम के शव को शिवकुटी ले जाया जा रहा।
शिवकुटी में शूटर गुलाम का शव दफन होगा।
शिवकुटी स्थित कब्रिस्तान में होगा सुपुर्द-ए-खाक।
Leave Your Comment