logo

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने मार गिराए दो आतंकी

Army killed two terrorists in Jammu Kashmir's Kupwara

नई दिल्ली - जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और आंतकियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है।  कुपवाड़ा के गुगलधार में घुसपैठ की कोशिश की खुफिया जानकारी मिलते ही भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई शुरू कर दी।कई घंटों चली मुठभेड़ के बाद सेना के जवानों ने कुपवाड़ा के गुगलधार इलाके से दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस संबंध में जानकारी शेयर की गई है. ऑपरेशन की शुरुआत तब हुई, जब सुरक्षा बलों को गुगलधर  क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली. इस दौरान सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया. इसके बाद आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई जिसमे दो आतंकियों के मरे जाने की खबर है।  

सेना ने बताया कि गुगलधार इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है। इसका नेतृत्व जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना की संयुक्त टीम कर रही है। 

Leave Your Comment

 

 

Top