logo

पीएम मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बीच चल रही है अहम बैठक, हमले को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

An important meeting is going on between PM Modi and Defense Minister Rajnath Singh, a big decision can be taken regarding the attack

नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कश्मीर से दिल्ली तक हलचल है। प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच अहम बैठक जारी है। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सीडीएस अनिल चौहान के साथ मीटिंग की थी।  पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत सरकार लगातार अहम फैसले ले रही है। पाकिस्तान के साथ सिंधु समझौता खत्म करने से लेकर पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा कैंसिल करने तक भारत सरकार ने अपने फैसलों से पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। वहीं एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेते हुए भारत सरकार ने गृह मंत्रालय की सिफारिश पर पाकिस्तान के 16 यूट्यूब समाचार चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है।  आतंकी हमले के बाद दो बार पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया है और दोनों मौकों पर पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात कही है।

लगातार बैठक कर रहे रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहलगाम हमले के बाद से लगातार बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ बैठक की थी। इसके बाद सीडीएस अनिल चौहान के साथ भी बैठक की। रक्षा मंत्री से मिलने से पहले सेना प्रमुख ने पहलगाम का दौरा किया था और श्रीनगर में सेना के बड़े अधिकारियों से उनकी चौकी पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी और आतंकियों की घुसपैठ को लेकर अपडेट लिया था। रक्षा मंत्री सभी बड़े अधिकारियों से अपडेट लेकर प्रधानमंत्री के साथ बैठक कर रहे हैं। ऐसे में कोई अहम फैसला लिया जा सकता है।

Leave Your Comment

 

Most Read
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion

 

Top