logo

बढ़ती गर्मी के बीच पीएम मोदी की जनता से अपील, कहा- 'जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें'

Amidst the rising heat, PM Modi appealed to the public, saying, 'Take as much caution as possible.'

नई दिल्ली: मई के महिने में भारत में गर्मी ने लगभग 80 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। देश के कई हिस्सों में औसतन तापमान 40 डिग्री के पार देखने को मिल रहा है। जिसके कारण आम जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में मुश्किल आ रही है। इसके अलावा तेज लू ने लोगों की परेशानियों को और ज्यादा बढ़ा दिया है। केरल में मॉनसून की एंट्री जल्द ही होने वाली है लेकिन देश के बाकी हिस्सों में मॉनसून के पहुंचने में समय लग सकता है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच बुधवार, 27 मई को गर्मी के कहर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से बड़ी अपील की है।

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से ट्वीट कर के कहा- "देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें।

जनता को दिए अपने संदेश में पीएम मोदी ने आगे कहा कि "ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें। मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूँगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके।" PM मोदी ने आगे कहा- जब भी संभव हो, अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों को फोन कर उनका हालचाल अवश्य पूछें। उन्हें पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और जितना हो सके, आराम करने की सलाह दें।"

यही नहीं पीएम मोदी ने यह भी कहा कि- "इस प्रचंड गर्मी में हमें अपने आसपास के पशु-पक्षियों को भी नहीं भूलना चाहिए। अपने घर, बालकनी, छत, दुकान या ऑफिस के बाहर पानी से भरा एक छोटा-सा बर्तन रखना भी किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है। आइए, इन कठिन दिनों में पूरी संवेदनशीलता और करुणा के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखें।" 

Leave Your Comment

 

 

Top