नई दिल्ली: मंगलवार, 7 अप्रैल को अमरावती को आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी घोषित कर दिया गया है। आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अधिसूचना को X पर शेयर करते हुए लिखा, 'आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है।' बता दें कि पिछले दिनों संसद के बजट सत्र के दौरान आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम संशोधन विधेयक 2026 को दोनों सदनों में बहुमत से पारित किया गया था।
चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करते हुए X पर लिखा था, "आंध्र प्रदेश के लोगों की ओर से मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम, 2026 को मंज़ूरी दी। इससे हमारी राजधानी का पुराना सपना पूरा हो गया है। मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताता हूं, जिन्होंने हमारे राज्य के लिए अपना वादा निभाया और मार्गदर्शन दिया।"
The capital of Andhra Pradesh is Amaravati.
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) April 7, 2026
#APThanksIndia#APThanksModiJi #HistoricAmaravatiResolution pic.twitter.com/W4TocOw8nQ
सीएम नायडू के नेतृत्व वाली TDP-NDA सरकार की इस पहल को अमरावती के भविष्य के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। जब आंध्र प्रदेश का विभाजन हुआ था, तभी चंद्रबाबू नायडू ने इसे राज्य का नया प्रशासनिक और राजनीतिक केंद्र बनाने की योजना बनाई थी। अब साफ हो गया है कि राज्य की एक ही राजधानी होगी और वह अमरावती होगी। इस फैसले को प्रशासनिक स्पष्टता और विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
Leave Your Comment