कां स फिल्म फेस्टिवल शुरू हो चूका है और इस बार भी आलिया भट्ट भारत को रिप्रेजेंट कर रहीं हैं। इसमें उनके अलग अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट लोरियल पेरिस गाला डिनर के दौरान नजर आईं, जहां उन्होंने फ्लोरल ब्रोकेड आउटफिट पहना था। इससे पहले आलिया कांस में आइस ब्लू गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आईं। फिल्म ‘ए वूमेन्स लाइफ’ (La Vie D’Une Femme) के प्रीमियर के दौरान उनका ‘सिंड्रेला’ अवतार देखने को मिला। रेड कार्पेट पर आने से कुछ घंटे पहले, आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लोरियल पेरिस को टैग करते हुए अपने लुक की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 मई से शुरू हुआ है। फेस्टिवल 23 मई तक फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में जारी रहेगा। कांस से आलिया के अब तक 5 लुक सामने आ चुके हैं। आलिया भट्ट के अलावा उर्वशी रौतेला और यूलिया वंतूर का कांस लुक सामने आया है। वहीं, ऐश्वर्या राय, मौनी रॉय, अदिति राव हैदरी और एहस चन्ना कांस के रेड कार्पेट पर पहुंचेंगी। एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी कांस रेड कार्पेट पर डेब्यू करने वाली हैं।
कैलाश पहुंचे प्रेमानंद महाराज के दरबार

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर इन दिनों वृंदावन यात्रा पर हैं, जहां वह शुक्रवार को सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। इसी दौरान गायक ने महाराज जी के दरबार में अपने शिव भजनों से समां बांध दिया। वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दरबार में सिर्फ आम भक्तों का ही नहीं, दिग्गजों का भी जमावड़ा लगता रहता है। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली से लेकर बी-प्राक तक, प्रेमानंद महाराज के दरबार में अब तक कई सेलिब्रिटी हाजिरी लगा चुके हैं। अब इन सेलेब्स की लिस्ट में मशहूर सिंगर कैलाश खेर का नाम भी शामिल हो गया है। कैलाश खेर हाल ही में प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी गायकी से पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। उन्होंने डांस करते हुए महादेव का भजन गाया और फिर मीरा बाई के भी भजन सुनाए, जिसके बाद संत प्रेमानंद महाराज ने उनकी गायकी और आवाज की प्रशंसा की और उन्हें आशीर्वाद दिया। प्रेमानंद महाराज ने कैलाश खेर की आवाज और भजन की तारीफ की और उन्हें आशीर्वाद दिया। इसी के साथ उन्होंने सिंगर को नामजप की महिमा बताई और कहा कि जिस तरह मिश्री शरीर के पित्त को शांत रखने में मदद करती है, वैसे ही निरंतर नामजप से सभी तरह के विकार मिट जाते हैं और जीवन में अमृत घुल जाता है। कैलाश खेर भी शांत भाव से बैठे महाराज जी की बात सुनते दिखे।
रकुल ने किया बखेरा

रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गिर नेशनल पार्क में घूमती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लेकर अब एक नया बवाल खड़ा हो गया है। रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के साथ आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और सारा अली खान भी नज़र आएंगे। इस बीच रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। वीडियो गुजरात के गिर नेशनल पार्क का है, जिसमें रकुल बैन जोन में घूमती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लेकर अब सेलेब्स के बैन जोन में जाने पर बहस छिड़ गई है। जिस पर अब गिर नेशनल पार्क के अधिकारियों ने भी बयान जारी किया है। दरअसल, रकुल अपनी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के प्रमोशन के चलते गिर नेशनल पार्क पहुंची थीं। उनके साथ फिल्म के अन्य कलाकार आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और सारा अली खान भी गिर नेशनल पार्क पहुंचे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और बवाल मच गया। अब अधिकारियों की ओर से जारी बयान में स्पष्ट किया गया है कि रकुल प्रीत सिंह का जो वीडियो है, वो रिस्ट्रेक्टेड एरिया के बाहरी एंट्री गेट का है और बैन जोन में किसी को भी अपनी गाड़ी से उतरने की इजाजत नहीं है। ‘पति पत्नी और वो दो’ की बात करें तो ये एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं।
फिल्म 2019 में रिलीज हुई ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है। मेकर्स ने पिछले साल फिल्म का ऐलान किया था, जिसके अनुसार फिल्म 4 मार्च 2026 को रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म पोस्टपोन कर दी गई। उसके बाद ये फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
तलाक के लिए रेडी मौनी रॉय

बॉ लीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय तलाक की अफवाहों से चर्चा में हैं। इसी बीच मौनी रॉय ने सोशल मीडिया से पति को अनफॉलो कर तलाक की खबरों को और तेज कर दिया है। मौनी रॉय के तलाक की खबरें सोशल मीडिया से शुरू हुईं। सामने आया कि कपल को लंबे समय से एक-दूसरे के साथ पब्लिकली स्पॉट नहीं किया गया है। इसी बीच मौनी रॉय की सोशल मीडिया फॉलोविंग और फॉलोवर्स लिस्ट देखने से सामने आया कि वो पति सूरज नांबियार को फॉलो ही नहीं कर रही हैं। ठीक इसी तरह उनके पति भी उन्हें फॉलो नहीं करते। हालांकि ये साफ नहीं है कि ये सिलसिला पहले से चला आ रहा है या कपल ने हाल ही में एक-दूसरे को अनफॉलो किया है।
इसके अलावा मौनी का इंस्टाग्राम अकाउंट खंगालने से सामने आया है कि उन्होंने पति के साथ पोस्ट की हुईं सभी तस्वीरें हटा दी हैं। साल 2024 तक उनके अकाउंट में पति की कोई तस्वीर ही नहीं है। सूरज नांबियार का इंस्टाग्राम खंगालने पर सामने आया कि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने मौनी के साथ आखिरी पोस्ट 2024 में पोस्ट की थी, जिसके बाद उनके अकाउंट की आखिरी पोस्ट अप्रैल 2025 की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कयासों के दौर चालू हो गए हैं।
Leave Your Comment