logo

सांसदों को लेकर दिल्ली जा रहे एयर इंडिया प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

Air India flight carrying artists to Delhi

नई दिल्ली: तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के एक विमान को तकनीकी समस्या के कारण रविवार शाम चेन्नई भेजा गया. जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट में पांच सांसद भी मौजूद थे. केसी वेणुगोपाल, कोडिक्कुनिल सुरेश, अडूर प्रकाश, के. राधाकृष्णन और रॉबर्ट ब्रूस इस विमान से दिल्ली जा रहे थे. एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "10 अगस्त को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एआई2455 के चालक दल ने संदिग्ध तकनीकी दिक्कत और खराब मौसम के कारण विमान को एहतियातन चेन्नई की ओर मोड़ दिया."

इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट भी किया और इसे एक भयावह घटना बताया. उन्होंने लिखा, जो एक विलंबित प्रस्थान से शुरू हुआ, वह एक कष्टदायक यात्रा में बदल गया.

Leave Your Comment

 

 

Top