logo

असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, प्रद्युत बोरदोलोई ने दिया इस्तीफा

Ahead of the Assam Assembly elections, Congress faces setback as Pradyut Bordoloi resigns

नई दिल्ली: असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नागांव से मौजूदा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि वह भाजपा द्वारा दिसपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इसके चलते उन्होंने 30 साल पार्टी में रहने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

दो बार सांसद और चार बार रहे विधायक

कांग्रेस से भूपेन बोराह के बाद बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। राज्य में तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली कांग्रेस में दो बार सांसद, चार बार विधायक और कई बार पूर्व मंत्री रह चुके प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस के साथ अपने लगभग 30 साल लंबे जुड़ाव को समाप्त कर दिया है।

गोगोई को भेजा अपना इस्तीफा

असम पार्टी अध्यक्ष गौरव गोगोई को लिखे अपने पत्र में उन्होंने लिखा, 'आज अत्यधिक दुख के साथ, मैं कांग्रेस के सभी पदों, विशेषाधिकारों और प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र देता हूं।'

सीएम सरमा ने दिया खुला ऑफर

सूत्रों के अनुसार, उनका इस्तीफा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा उन्हें भाजपा में शामिल होने का खुला निमंत्रण देने के तुरंत बाद आया है। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि अगर वह भाजपा में शामिल होते हैं, तो उन्हें वही सम्मान दिया जाएगा जो असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोराह को दिया गया है।

9 अप्रैल को है असम में वोटिंग

बता दें कि चुनाव आयोग ने असम विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। असम की सभी 126 सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।

Leave Your Comment

 

 

Top