logo

पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन के बाद भारत के मुंहतोड़ जवाब से पोस्ट छोड़ भागी पाकिस्तानी फौज, जानिए क्या है पूरी खबर

After the ceasefire violation by Pakistan, the Pakistani army fled from their posts due to India's strong reply, know the full news

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में LoC से बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन के बाद भारत के मुंहतोड़ जवाब से पाकिस्तानी फौज बुरी तरह से डर गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के फौजी अपनी पोस्ट छोड़कर भाग गए हैं। पाकिस्तानी पोस्ट से झंडा भी हटा लिया गया है और पाकिस्तानी रेंजर्स ने अपना झंडा भी हटा लिया है। इसका मतलब साफ है पाकिस्तान में इस समय भारतीय सैनिकों का खौफ चल रहा है।

पाकिस्तानी फौज डरी     

पाकिस्तान की फौज LoC से लेकर इंटरनेशनल बॉर्डर पर फायरिंग कर रही है। भारतीय सेना के जवाब के बाद अब पाकिस्तानी फौज डर गई है। पाकिस्तानी फौजी अपनी पोस्ट छोड़कर भागने लगे हैं और पाकिस्तानी रेंजर्स ने खुद अपनी पोस्ट से झंडा तक हटा दिया है। 

LoC पर 20 पोस्टों पर जबरदस्त फायरिंग

LoC पर गोलीबारी तेज हो गई है। लाइन ऑफ कंट्रोल पर करीब 20 पोस्टों पर जबरदस्त फायरिंग हो रही है। ये फायरिंग पाकिस्तान की तरफ से हो रही है जिसका भारतीय सेना भरपूर जवाब दे रही है। LoC से सटे नौशेरा, सुंदरबनी, अखनूर, बारामूला और कुपवाड़ में गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान की तरफ से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है। भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना की तरफ से की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

इस्लामाबाद और लाहौर नो फ़्लाई जोन

पाकिस्तान को ये भी डर सता रहा है कि भारत जल्द ही एयरस्ट्राइक कर सकता है। पाकिस्तान ने 2 मई की तारीख तक अब इस्लामाबाद और लाहौर पर नो टू एयरमैन यानी नौटेम इश्यू कर दिया है। इसके मुताबिक अब ये नो फ़्लाई जोन होगा और यहां पर कोई भी एयरक्राफ्ट फ्लाई नहीं करेगा।

Leave Your Comment

 

 

Top