logo

11 जनवरी से तीन मैचों की टी20I सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी अफ़गानिस्तान टीम

Afghanistan to tour India for three-match T201 series starting from January 11

WRITER: सात्विक उपाध्याय

नई दिल्ली: मंगलवार 21 नवंबर की शाम अफ़गानिस्तान क्रिक्रेट बोर्ड (ACB) ने भारत के साथ 3 टी20 मैचों की श्रृंखला से जुड़ी जानकारी साझा की। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि अफगानिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी में तीन मैचों की टी20I श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करेगी। यह सीरीज 11 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक चलेगी। 

एसीबी के एक बयान में कहा गया कि, "अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पुष्टि करता है कि अफगानिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम जनवरी 2024 की शुरुआत में तीन मैचों की टी20I श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करेगी। यह तीन टी20I मैच 11, 14 और 17 जनवरी को निर्धारित हैं।" हालिया जानकारी के मुताबिक़ तीन मैचों की टी20I सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को मोहाली में, दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: 14 और 17 जनवरी को इंदौर और बेंगलुरु में होगा।

बता दें कि अफगानिस्तान और भारत ने विभिन्न एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) और आईसीसी आयोजनों में भाग लिया है। यह श्रृंखला पहली बार चिह्नित करती है कि ये देश बहु-मैचों वाली सफेद गेंद श्रृंखला में शामिल होंगे। दोनों टीमें आपस मे अब तक पांच टी201 मैचों में भिड़ चुकी हैं। 

अफगानिस्तान ने हाल ही में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए भारत का दौरा किया, जहां उन्होंने इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ यादगार जीत दर्ज करने के बाद अंक तालिका में 6 वां स्थान हासिल किया। 

Leave Your Comment

 

 

Top