नई दिल्ली: पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को बड़ी जीत हासिल हुई है। बता दें कि हाल ही में दिल्ली में नीट पेपर लीक के खिलाफ बड़ा आंदोलन हुआ था। इस आंदोलन को लेकर कहा गया था कि भाजपा और संघ परिवार से यह युवाओं की नाराजगी का संकेत है। लेकिन पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की जीत संघ परिवार के लिए राहत भरा संकेत है। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के कैंडिडेट अंकित बिधान की जीत हुई है। उनके बाद दूसरे नंबर पर गुरमान सिंह सिद्धू रहे, जो कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के कैंडिडेट थे।
कौन हैं अंकित बिधान--
अंकित बिधान हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं और वह पीएचडी शोधार्थी हैं। अंकित बिधान को इस चुनाव में 500 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल हुई है। पंजाब यूनिवर्सिटी के इतिहास में यह दूसरा मौका है, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को अध्यक्ष पद पर जीत मिली है। इससे पहले पिछले चुनाव में भी एबीवीपी को अध्यक्ष पद पर जीत मिली थी। वह पहला मौका था, जब एबीवीपी को इस तरह पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में टॉप पोस्ट पर जीत मिली थी। बीते कुछ सालों में पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ताकत बढ़ी है।
ऐतिहासिक रूप से पंजाब यूनिवर्सिटी में कांग्रेस का छात्र संगठन NSUI मजबूत रहा है, लेकिन ABVP ने बीते कई सालों में संगठन का विस्तार कर लिया है। बता दें कि बीते कुछ सालों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पंजाब यूनिवर्सिटी में काफी मेहनत की है जिसका फायदा उन्हें मिला है।
Leave Your Comment