नई दिल्ली: पंजाब के अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार सुबह आग लगने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच में आग लग गई। घटना का समय सुबह 7:30 बजे बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में ट्रेन के 2-3 एसी कोच आए हैं। आग की चपेट में आने से एक महिला के झुलने की भी बात सामने आ रही है।
इस बीच रेलवे की तरफ से बताया गया है कि ट्रेन सं 12204 अमृतसर सहरसा गरीब रथ में भटिंडा स्टेशन से गुजरते समय आग देखी गयी। त्वरित कार्यवाही करते हुए गाड़ी को रोककर आग बुझायी गयी। इस दौरान एक यात्री को हल्की चोट लगी है। जिसका अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटना की जांच के आदेश दें दिए गए है।
कई यात्रियों को आई चोटें
शुरुआती जानकारी के अनुसार, 19 नंबर बोगी में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इसमें लुधियाना के कई व्यापारी सफर कर रहे थे। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। बोगी में सवार यात्री अपना सामान लेकर तुरंत नीचे उतरे। अफरातफरी के बीच ट्रेन से उतरने में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
रेल मंत्रालय ने बताया कि घटना का पता चलते ही रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्रियों को दूसरे डिब्बों में स्थानांतरित कर दिया और आग भी जल्दी बुझा दी गई। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन शीघ्र ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि घटना में कई लोगों को चोट लगी है। ये चोट भागने के क्रम में लगी।
यहां देखें वीडियो
गरीब रथ ट्रेन में भीषण आग! अमृतसर-सहरसा गरीब रथ (12204) के 2-3 AC डिब्बों में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई।यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से एक महिला यात्री झुलस गई, #TrainFire #GaribRath #AmritsarSaharsa #Sarhind #RailAccident #breakingnews #dailynews pic.twitter.com/aCmh9qplap
— JJ Communication. Buy and Sell Old Mobile Phones (@jj_MobileWorld) October 18, 2025
आग पर पाया गया काबू
रेल मंत्रालय ने ट्रेन में आग लगने की घटना की पुष्टि की है। मंत्रालय ने बताया कि सरहिंद स्टेशन पर शनिवार सुबह ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा के एक डिब्बे में आग लग गई। किसी के हताहत होने की नहीं मिली है। फिलहाल आग बुझा दी गई है।
कई ट्र्नों पर पड़ा असर
आग लगने के कारण कई ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित रहा। करीब एक घंटे के बाद ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Leave Your Comment