WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: यूपी के अयोध्या में बन रहे राममंदिर और रामलला की प्राणप्रतिष्ठा की चर्चा इन दिनों काफी बड़े पैमाने पर की जा रही है। ऐसे में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां काफी जोरो-शोरों के साथ की जा रही है। देश-विदेश से राममंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए अलग-अलग प्रकार के विशेष उपहार भेजे जा रहे हैं। मंदिर में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के आगरा से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 56 भोग के लिए पेठा भेजा गया है। इसके लिए खास किस्म के पेठों को तैयार किया गया है। 56 तरह के अलग अलग किस्म के पेठों का कुल वजन करीब 560 किलो है। इनका भोग भगवान श्रीराम को लगाया जाएगा।
बता दें कि आगरा से भेजे जा रहे पेठे में विशेष तौर पर सादा पेठा, केसर पेठा, लाल पेठा, सदा अंगूर पेठा, केसर अंगूर पेठा, मैंगो चेरी पेठा, ऑरेंज चेरी पेठा, खास चेरी पेठा, सदा चेरी पेठा, केसर चेरी पेठा, रसभरी पेठा, स्ट्रॉबेरी पेठा, मैंगो पेठा, ऑरेंज पेठा, बटरस्कॉच पेठा, गुलाब लड्डू पेठा, पान पेठा, चॉकलेट पेठा, रोल पेठा, पिस्ता पसंद पेठा, सैंडविच पेठा, संतरा पेठे के साथ ही कई अन्य किस्म के पेठे शामिल हैं।
क्या कहना है दुकान मालिका का-
दुकान के मालिक यथार्थ अग्रवाल का कहना है कि 500 सालों की कठिन तपस्या के बाद मुख्यत: रामलला अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं। ऐसे में मिठाई में सबसे शुद्ध पेठा माना जाता है इसलिए हम 56 किस्म के 560 किलो पेठे भेज रहे हैं। बता दें कि आगरा ये यह पेठा रथ के द्वारा अयोध्या के लिए रवाना किया गया है।
Leave Your Comment