अपनी अगली फिल्म पर विशाल भारद्वाज ने काम शुरू कर दिया है। इस बार कोई शेक्सपीयरन ड्रामा नहीं होगा। वे मैरी इवान्स वाडिया की बायोपिक बना रहे हैं, जिन्हें फीयरलेस नाडिया भी कहा जाता था। खबरों के अनुसार, फिल्म का नाम जूलिया है। सूत्रों के मुताबिक कंगना रनावत ने इस भूमिका के लिए हां कर दिया है। भारद्वाज इस आइडिया पर पिछले 10 साल से काम कर रहे थे। आठ साल पहले उन्होंने स्क्रिप्ट पर काम शुरू किया था। कास्टिंग भी करनी शुरू की थी, लेकिन फिल्म रुकती गई। अब वे इसे फिर शुरू कर रहे हैं। फिल्म 1930 के दशक की नामी स्टंट वुमन की कहानी है।
संकलन: नीलाभ कृष्ण
Leave Your Comment