logo

गौतम की बॉलीवुड में हुयी एंट्री

कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो के विजेता गौतम गुलाटी की डेब्यू फिल्म की घोषणा आखिरकार हो ही गई। गौतम की पहली फिल्म होगी ‘उडऩछू इस फिल्म में वह मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में गौतम के साथ ब्रूना अब्दुल्लाह, प्रेम चोपड़ा और आशुतोष राणा भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। सूत्रों की मानें तो गौतम गुलाटी को तीन हिंदी फिल्में ऑफर हुई हैं, जिनमें से ‘उडऩछू एक है। गौतम टीवी सीरियल ‘दीया और बाती में काम कर चुके हैं। गौतम गुलाटी रियालिटी शो के दौरान काफी विवादों में रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि गौतम की डेब्यू फिल्म का सब्जेक्ट भी कंट्रोवर्शियल होगा। डायरेक्टर विपिन पाराशर, गौतम गुलाटी स्टारर इस फिल्म से मेनस्ट्रीम सिनेमा से जुड़ेंगे। विवादित रियालिटी शो में भाग लेने से गौतम गुलाटी की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस शो से मिली लोकप्रियता के कारण ही गौतम आज बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

укладка пола фанеройМалий Владислав

Leave Your Comment

 

 

Top