logo

19वें एशियन गेम्स अबकी बार 100 पार

19th Asian Games this time crossed 100

एशियाड के नाम से प्रचलित एशियन गेम्स का 19वां संस्करण इस साल सितंबर के माह में चीन के हांगझोऊ शहर में होने जा रहा है। एशियन गेम्स का यह संस्करण 2022 में होने वाला था पर कोविड महामारी के कारण इस खेल में एक साल की देरी हुई। जिसके कारण इस बार एशियाई खेल 2022 चीन के प्रसिद्ध शहर हांगझोऊ में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा।  इस बार एशियन गेम्स में 40 खेलों में कुल 406 इंवेट्स को सूचीबद्ध किया गया है। यह दुनिया के सबसे बड़े महाद्वीप का खेल कुंभ है, जो 15 दिन तक चलेगा। वर्ष 2018 में हुए एशियन गेम्स के 18वें संस्करण में भारत ने काफी मजबूत खेल का प्रदर्शन किया था। तथा अलग-अलग खेलों में कुल मिलाकर 70 मेडल्स जीते और अंकतालिका में 8वां स्थान हासिल किया था। वहीं इस बार चीन के हांगझोऊ शहर में होने वाले एशियन गेम्स में भारत और भी मजबूती के साथ उतरने की तैयारी में है। एशियाई खेल की शुरुआत भारत द्वारा ही वर्ष 1951 में की गई थी। जिसके बाद एशियाई खेलों के कुल 18 संस्करण सफतलापूर्वक संपन्न हुए। एशियाई खेलों का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य, एशियाई देशों के आपसी सम्बन्धों को विकसित करना एवं एशिया महाद्वीप को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना था। और एक बार फिर से एशियन गेम्स अपने 19वें संस्करण के लिए तैयार है। वर्ष 1951 में शुरु हुए एशियन गेम्स ने उभरते हुए खिलािड़यों के लिए एक बेहद ही सुनहरे पथ का निर्माण किया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा मान्यता प्राप्त एशियाई खेलों को अक्सर ओलंपिक के बाद दूसरी सबसे बड़ी मल्टी-इवेंट के रूप में माना जाता है। 

19वें संस्करण में कितने देश हो रहे शामिल
प हले एशियाई खेल में कुल 11 देशों ने हिस्सा लिया था। जिसके बाद लगातार एशियाई खेलों में प्रतिभागी दशों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली। वर्ष 2002 में 14वें एशियन गेम्स में कुल 44 देशों के 6572 एथलीट्स ने इन खेलों में हिस्सा लिया। 38 खेलों में मुक़ाबले हुए जबकि 18 हज़ार पत्रकार, अधिकारी और एथलीट इसमें शामिल हुए। खेलों के इतिहास में पहली बार एशियाई ओलंपिक परिषद के सभी 44 सदस्य देश शामिल हुए। जिसके बाद वर्ष 2023 में हो रहे एशिय़न गेम्स में कुल 45 देशों के 10000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।

किन-किन खेल पर चुनौती पेश कर रहे भारतीय खिलाड़ीयों होगी सबकी नजर

एथलेटिक्स

एशियाई खेलों के 19वें संस्करण में मुख्य रुप से भारत के कई ऐसे खिलाड़ी औऱ खेल हैं जिनपर पूरे विश्व की निगाहें बनी रहेंगी। इस सूची में सबसे पहले नाम आता है नीरज चोपड़ा का। भारत एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा की अगुवाई में 34 पुरुषों और 31 महिलाओं सहित 65 प्रतिभागी उतारेगा। जलकीड़ा (एक्वाटक्सि) में 22 जबकि तीरंदाजी में 16 खिलाड़ी भारतीय ध्वज संभालेंगे। कुश्ती में 18 पहलवान भारत का प्रतिनिधत्वि करेंगे।

शतरंज और भारोत्तोलन


हाल ही में फिडे विश्व कप में रजत पदक जीतने वाले रमेशबाबू प्रज्ञानंद सहित 10 भारतीय शतरंज में भारत का प्रतिनिधत्वि करेंगे। भारोत्तोलन में सिर्फ मीराबाई चानू (49 किग्रा) और बिंदिया रानी (55) किग्रा) की एशियाड में तिरंगे के तले खेलेंगी।

ई- स्पोर्ट्स...

इस बार एशियाई खेलों में पदार्पण कर रहे ई-स्पोर्ट्स में भारत ने 15 खिलाड़ियों को उतारने का निर्णय लिया है। मंत्रालय ने आईओए को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि सभी एथलीट डोपिंग से मुक्त हैं। मंत्रालय ने कहा कि टीमों की रवानगी से पहले डोप टेस्ट की प्राथमिकता तय करने के लिए आईओए और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) एक साथ बैठ सकते हैं।

ट्रैक एवं फील्ड

ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा का 65 खिलाड़ियों का दल सबसे बड़ा है जिसमें 34 पुरुष और 31 महिलायें शामिल हैं।

हॉकी

 हॉकी का दल तीसरे नंबर पर है जिसमें 36 खिलाड़ी शामिल हैं। मंत्रालय ने पुरुष और महिला वर्ग से 18-18 खिलाड़ी चुने हैं।

फुटबॉल

एशियाई खेलों की 38 स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों को चुना गया है जिसमें कुल 44 फुटबॉलर (22 पुरुष और इतनी ही महिला) शामिल हैं।

क्रिकेट

पुरुष और महिला क्रिकेट टीम में 15-15 सदस्य मौजूद हैं। जिसमें भारत काफी मजबूती के साथ अपना प्रदर्शन करने को तैयार है।

निशानेबाजी और नौकायन

निशानेबाजी में भारत निरंतर शानदार प्रदर्शन करता रहा है। जिसमें 30 सदस्यीय दल हांगझोउ में निशाना लगायेगा और नौकायन से 33 खिलाड़ियों को मंजूरी मिली है।

19वें संस्करण के लिए भारत की तैयारी
इ स बार सितंबर में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स को लेकर भारत काफी मजबूत स्थिति में दिख रहा है। 2018 में जकार्ता में आयोजित 18वें एशियाई खेलों में 70 पदक जीतने के बाद, जो भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ पदक था, फिर भी पदक तालिका में आठवें स्थान पर रहा जिसमें भारत ने कुल 16 स्वर्ण, 23 सिल्वर, और 31 कांस्य पदक अपने नाम किए थे।  इस बार देश का लक्ष्य हांगझोऊ में आगामी 19वें एशियाई खेलों में 100 को पार करना है। भारत की ओर से 40 में से 38 खेल के लिए 634 से अधिक खिलािड़यों की टुकड़ी को इस बार के एशियाई खेल के लिए चुना गया है। साथ ही इस बार भारतीय दल का नारा साफ तौर पर भारत की मजबूत स्थिति औऱ दृढ़ संकल्प को दिखाता है। भारतीय दल का इस बार का स्लोगन है- "हम है, ज़िद्द पे सवार, अबकी बार, सौ पार, फिरसे हम होंगे कामयाब।"

सात्विक उपाध्याय

Leave Your Comment

 

 

Top