नई दिल्ली: सोमवार, 23 दिसंबर को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2025 में प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी स्थित दशास्वमेध घाट पर पूजा अर्चना भी की। महाकुंभ की तैयारी की जानकारी प्रेस को देते हुए सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ को लेकर होने वाली तैयारियों के बारे में जानकारी लेने के लिए मैं यहां आया था। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश जल बोर्ड औऱ सिंचाई विभाग की तरफ से स्वच्छ गंगा दर्शन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया की कुंभ क्षेत्र में दूषित पानी को आने से रोकने के लिए भी विभाग के द्वारा तैयारी की जा रही है।
बता दें कि प्रेस से बातचीत के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में ऐसा पहली बार होगा जब लोग गंगा नदी के तट को सीधे तौर पर देख पाएंगे। जिसका निर्माण 30 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। आगे सीएम योगी ने कहा कि कुंभ के दौरान किसी भी प्रकार के मेडिकल इमरजेंसी के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 100 बेड के अस्थाई अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। जहां ICU के साथ ही अन्य सूविधाएं भी श्रद्धालुओं को दी जाएंगी।
बता दें कि महाकुंभ हर 12 वर्ष पर आयोजित होता है। इस बार प्रयागराज में हो रहा महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से शुरु होगा और 26 फरवरी, महाशिवरात्री के दिन तक चलेगा। इस दौरान कुंभ मेले में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। जिसको लेकर प्रदेश सरकार की ओर से सभी प्रकार की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं।
महाकुंभ के दौरान एनडीआरफ औऱ एसडीआरफ के द्वारा कुल 220 एक्सपर्ट गोताखोरों के साथ ही 700 नौकाओं की व्यवस्था की गई है। जिससे किसी भी अप्रिय घटना ना हो सके। प्रदेश सरकार की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था, चेंंजिंग रुम, यातायात के साथ ही कई अन्य विषयों पर भी फोकस किया जा रहा है।
Leave Your Comment