logo

भारतीयों की पहली पसंद TATA EV

TATA EV is the first choice of Indians

टाटा मोटर्स  देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी बन गयी है। एक समय था जब टाटा की कार मार्केट से ऐसे गायब हुई कि ऐसा लगता था कि इस कंपनी की भी कोई कार थी क्या बाजार में शायद कोई कमियों की वजह से भी ऐसा हो सकता है, पर टाटा ने जब come back किया और पेट्रोल डीज़ल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक कारों को भी धांसू तरीके से लांच किया लोगो की पहली पसंद बनने लगी जो आखरी थी कार के इंजन से लेकर उसकी बॉडी को इतना मजबूत कर दिया।


 आप सोशल मीडिया पर टाटा की गाड़ियों का  एक्ससीडेंट वीडियो तो खुद ही देखते ही होंगे जिसमे सामने वाली गाड़ी का तो एक्ससीडेंट में पता ही नहीं चल पाता की सेडोन कार थी या SUV और फिर आप टाटा की गाड़ी की ओर देखते है, जिसके थोड़ी बहुत बॉडी स्क्रेच होते है, आपको लगता होगा भाई क्या गाड़ी है टाटा की। यानि भरोसे का साथी टाटा इसी के साथ आज हम टाटा की सबसे सस्ती  इलेक्ट्रिक के बारे में आपको बतायेगे। उस गाडी का नाम है, टाटा टियागो ईवी। टाटा टियागो ईवी   के टॉप एंड वेरिएंट्स की बात करते है इसमें  फीचर्स अपग्रेड भी  किए गए हैं और कीमतों में किसी प्रकार की तब्दीली नहीं की गई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि होली से पहले सस्ती इलेक्ट्रिक कार बायर्स को गिफ्ट मिल गया है।

 

TATA Tiago.EV की कुछ नई खूबियां

अब बात करें टाटा टियागो ईवी के नए फीचर्स की तो टॉप-ऑफ-द-लाइन XZ+ Tech Lux लॉन्ग रेंज वेरिएंट में ऑडी डीमिंग इंटर्नल रियर व्यू मिरर और फ्रंट पैसेंजर्स के लिए 45W Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। टाटा टियागो ईवी के XZ+ Long Range वेरिएंट में भी 45 वॉट का टाइप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

 

फीचर्स भी इस कार में कम नहीं है

आपको बता दें कि MG कॉमेट ईवी के बाद देश की दूसरी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी में भर-भरकर फीचर्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक में 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले कनेक्टिविटी, लेदर की सीटें, हरमन कार्डन का 8 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, कूल्ड ग्लव बॉक्स, क्रूज कंट्रोल, मल्टी-लेवल रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर समेत काफी सारे और भी स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स हैं।

 

बैटरी पैक और रेंज की बात की जाये तो


टाटा टियागो ईवी को दो तरह के बैटरी पैक ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनमें 19.2 kWh बैटरी पैक की सिंगल चार्ज रेंज 250 किलोमीटर तक की है, वहीं 24 kWh बैटरी पैक वाले वेरिएंट लॉन्ग रेंज मॉडल हैं और  सिंगल चार्ज पर 315 किलोमीटर तक की रेंज हासिल कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो टाटा टियागो ईवी को कुल 7 वेरिएंट में पेश किया गया है, जिनकी एक्स शोरूम प्राइस 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 11.89 लाख रुपये तक है। भारतीय बाजार में टियागो ईवी का मुकाबला एमजी जेडएस ईवी और सिट्रोएन ईसी3 जैसी इलेक्ट्रिक कारों से हैं। हाल की के महीनों में टाटा टियागो ईवी की कीमत में 70 हजार रुपये की कटौती की गई थी, जिसके बाद यह 8 लाख रुपये से सस्ती हो गई है और बता दे आने वाले कुछ सालों में भारत EV के मामले में देश का सबसे बड़ा बाजार बनने की तैयारी में है।






अंकुश मांझू

Leave Your Comment

 

 

Top