नई दिल्ली - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार से महाराष्ट्र की तीन दिन की यात्रा पर हैं।राष्ट्रपति आज 4, सितंबर महाराष्ट्र के लातूर जिले के उदगीर में विश्वशांति ''बुद्ध विहार'' का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति उदयगिरि कॉलेज मैदान में ‘शासन आपल्या दारी’ और ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना’ के लाभार्थियों से भी मिलेंगी। इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति मुर्मु नांदेड़ में तख्त सचखंड श्री हुजूर साहिब गुरुद्वारा भी जाएंगी।
मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के 21वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि आज वे इतने सक्षम हो गए हैं कि वे अपने व्यक्तित्व और ज्ञान से देश-विदेश में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। वे नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग के माध्यम से प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा, कानून, सामाजिक विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने छात्रों से देश के विभिन्न समुदायों और क्षेत्रों की संस्कृति और उनकी वर्तमान जरूरतों को समझने का आग्रह किया।
राष्ट्रपति मुंबई में महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुई, जहां उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र विधान परिषद ने अपनी स्थापना के समय से ही राज्य के लोगों की आशाओं एवं आकांक्षाओं को अभिव्यक्ति करने के अवसर दिये हैं। महाराष्ट्र विधान परिषद ने सदैव एक उत्तरदायी उच्च सदन की भूमिका निभाई है। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने परिषद के सभी वर्तमान और पूर्व सदस्यों के योगदान की सराहना की। उन्होंने दोनों सदनों के उन सदस्यों को भी बधाई दी, जिन्हें उनके असाधारण योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया है।
President Droupadi Murmu graced the centenary year function of the Maharashtra Legislative Council in Mumbai. The President said that from its inception, the Maharashtra Legislative Council has given expression to the hopes and aspirations of the people of Maharashtra. pic.twitter.com/Vlyj4HPJQA
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 3, 2024
Leave Your Comment