logo

अब बालाकृष्णा की उर्वशी

Now Balakrishna's Urvashi

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला लगातार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं।  कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि एक्ट्रेस एक मिनट का एक करोड़ रुपये चार्ज करती हैं और इसकी वजह से काफी सुर्खिंयों में भी रही थीं।  उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर 72 मिलियन (7.20 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनकी कुल संपत्ति 550 करोड़ से अधिक बताई जाती है। उर्वशी फोर्ब्स टॉप 10 में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय भी हैं।  लेकिन अब खबर आ रही है कि 29 साल की ये एक्ट्रेस साउथ के 63 साल के सुपरस्टार की हीरोइन बनने जा रही है।

इन दिनों वह अपनी इसी फिल्म की तैयारियों में जुटी हैं।  उर्वशी नंदामुरी बालकृष्ण के साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट 'एनबीके109' के लिए तैयार हैं और जिम में खूब पसीना भी बहा रही हैं।  एक्शन और स्टंट में अच्छी तरह से प्रशिक्षित होने के लिए उर्वशी रौतेला ने किसी और से नहीं बल्कि खुद मास्टर कॉनर मैकग्रेगर से सीखा है, जो एक प्रसिद्ध आयरिश मिक्स्ड मार्शल कलाकार और पेशेवर मुक्केबाज हैं।


आमिर गए जापान

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपने बड़े बेटे जुनैद खान की दूसरी फिल्म के प्रोग्रेस का आकलन करने के लिए जापान जाने वाले हैं।  हालांकि, फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार, मुंबई में एक शूट शेड्यूल पूरा करने के बाद प्रोडक्शन यूनिट अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए जापान चली गई है।  फिल्म जापान में साप्पोरो शहर के अनोखे लैंडस्केप को दर्शाती है।

 यह एक ऐसी जगह है जिसे पहले कभी सिल्वर स्क्रीन पर दिखाया नहीं गया है। इसे होक्काइडो का सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक केंद्र माना जाता है। फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है।  इस बीच, जुनैद, जिन्होंने सात साल से अधिक समय तक थिएटर में काम किया है, ‘महाराज’ के साथ अपनी हिंदी फिल्म की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।  ‘महाराज’ सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित एक ऐतिहासिक महाकाव्य है।

 

अनन्या और सारा एक साथ

बॉलीवुड की नई बेस्टफ्रेंड अनन्या पांडे और सारा अली खान सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं।  दोनों को कई बार में साथ स्पॉट किया गया है।  अनन्या और सारा को एक-दूसरे की लव लाइफ के बारे में भी काफी कुछ पता है।  कॉफी विद करण में दोनों एक-दूसरे की पोल खोलती हुई नजर आईं थीं।  अब इस जोड़ी को साथ में फिल्म में देखा जा सकता है।  रिपोर्ट्स की माने तो अनन्या और सारा कॉकटेल 2 में नजर आ सकती हैं।

अनन्या पांडे और सारा अली खान दोनों को मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था।  इसी प्रोडक्शन हाउस ने कॉकटेल बनाई थी।  एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों को साथ में प्रोडक्शन हाउस के बाहर देखने के बाद से कॉकटेल 2 को लेकर खबरें आने लगी हैं। कॉकटेल की बात करें तो ये फिल्म साल 2012 में आई थी।  मूवी में सारा के पापा सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पैंटी लीड रोल में नजर आए थे।  कॉकटेल से डायना पैंटी ने बॉलीवुड में कदम रखा था।  इसके अलावा डिंपल कपाड़िया और रणदीप हुड्डा ने अहम रोल निभाया था।  इस फिल्म को क्रिटिक से लेकर ऑडियन्स तक सभी ने पसंद किया था।

 

रणवीर रेडी हुए लव एंड वॉर के लिए

रणबीर कपूर की पिछली फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी और इन दिनों ये फिल्म ओटीटी पर छाई हुई है।  ‘एनिमल’ में शानदार प्रदर्शन के लिए रणबीर कपूर ने ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर’ जीता और अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं।  हाल ही में दिग्गज फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का ऐलान कर दर्शकों को जबरदस्त सरप्राइज दिया है।  संजय लीला भंसाली की ये फिल्म बेहद खास हैं क्योंकि 17 साल बाद वह एक बार फिर रणबीर कपूर संग काम करने जा रहे हैं। ‘लव एंड वॉर’ में संजय लीला भंसाली रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल को कास्ट करेंगे। 

डायरेक्टर ने फिल्म के पोस्टर पर लीड स्टार कास्ट का साइन करा बहुत ही अनोखे तरीके से दर्शकों के सामने फिल्म के लीड एक्टर्स का खुलासा किया था।  ‘लव एंड वॉर’ के ऐलान’ के बाद से ही सोशल मीडिया पर ‘सांवरियां’ डायरेक्टर भंसाली की अपकमिंग फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है। रणबीर कपूर के फैंस एक बार फिर उन्हें इस दिग्गज डायरेक्टर संग काम करते हुए देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।  रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर ये ग्रैंड फिल्म 2025 में क्रिसमस के मौके पर थिएटर्स में दस्तक देगी।  डायरेक्टर ने अपनी फिल्म के लीड एक्टर्स संग शूटिंग जोर-शोर से शुरू कर दी है।



 

Leave Your Comment

 

 

Top