logo

बाढ़ और बारिश के बीच बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवात की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Depression in Bay of Bengal IMD issued alert

नई दिल्ली-भारतीय धरताल पर जहां इन दिनों बारिश और बाढ ने कोहराम मचा रखा है वहीँ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार, 2 सितंबर को बंगाल की खाड़ी से उठने वाली चक्रवात को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले 12 घंटों में कम दबाव क्षेत्र की वजह से भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पूर्व विदर्भ और तेलंगाना, महाराष्ट्र इस चक्रवात के केंद्र में रहेंगे.


मौसम विभाग की ओर से जारी अगले सात दिन के मौसम बुलेटिन के मुताबिक,  2 सितंबर को विदर्भ में भारी बारिश की आशंका है.  हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात क्षेत्र, तेलंगाना और मराठवाड़ा के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बाढ़ का खतरा होने की आशंका है.इसके अलावा मराठवाड़ा, असम और मेघालय में 02 और 03 सितम्बर को भारी बारिश होगा. गुजरात में 03 सितम्बर को सौराष्ट्र और कच्छ में बहुत भारी वर्षा होगी.

Leave Your Comment

 

 

Top