logo

LOK SABHA ELELCTION UPDATE 2024: 16 मार्च को चुनाव आयोग करेगा आगामी लोकसभा चुनाव के तारीख की घोषणा

LOK SABHA ELECTION UPDATE 2024: Election Commission will announce the date of upcoming Lok Sabha elections on March 16

 

नई दिल्‍ली : शुक्रवार, 15 मार्च को चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर यह जानकारी दी है। जिसमें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा चुनाव आयोग की तरफ से शनिवार को दोपहर 3 बजे की जाएगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, शनिवार दोपहर 3 बजे चुनावों के कार्यक्रम को लेकर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस होगी, जिसमें तारीखों का ऐलान किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के साथ साथ, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तारीख़ों का भी ऐलान होगा।

मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नई लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। जिसके मध्यनजर चुनाव आयोग आम चुनाव के तारीखों की घोषणा करेगा। बता दें कि नव नियुक्त निर्वाचन आयुक्तों.. ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार को अपना प्रभार संभाल लिया है।  लोकसभा चुनाव के लिए सभी विपक्षी दलों ने कमर कस ली है।  भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट भी जारी कर दी हैं। पिछली बार 2019 में आम चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में हुआ था और वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी।

Leave Your Comment

 

 

Top