logo

पक्ष-विपक्ष का कौन है इंस्टा किंग

Who is the Insta King of the ruling and opposition camps?

 

बीते कुछ दिनों में हमने बहुत कुछ देखा है। CJP का छात्रों के हित के लिए राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन हो या फिर कुछ और।  जिसमें अहम बात रही  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग  और नीट पेपर लीक मुद्दा। इस दौरान कई चीजें हुईं लेकिन आखिरकार जीत हुई छात्रों की जब धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार, 25 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।पर गौर करने वाली बात इस दौरान यह रही कि  नीट पेपर लीक को लेकर चले आंदोलन के बीच अब सोशल मीडिया राजनीति का नया अखाड़ा बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी युवाओं से जुड़ने की अपील करते दिख रहे हैं। इस हालिया विरोध प्रदर्शन के दौरान इंस्टाग्राम पर जिस तेजी से वीडियो और रील्स प्रसारित हुए उससे साफ हो गया कि युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए सबसे तेज रास्ता डिजिटल दुनिया से होकर गुजरता है.. जिसका प्रमुख जरिया इंस्टाग्राम और फेसबुक है।

यही कारण है कि राजनीति से जुड़ी हस्तियां भी डिजिटल दुनिया में कदम रख चुकी हैं और डिजिटल मौजूदगी को चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बना रही हैं। फिर चाहे पक्ष के चेहरे हों या विपक्ष के सभी डिजिटल युग में दस्तक दे चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट के मंत्रियों से भी अपील की है कि वो युवाओं से सोशल मीडिया पर जुड़ें और अपने अपने इंस्टाग्राम को एक्टिव कर लें जिससे आम जनता के साथ ही GEN Z को समझा जा सके।

 सत्ता पक्ष का धुरंधर कौन?

गौर करें कि सत्ता पक्ष का कौन सा नेता है इंस्टाग्राम का धुरंधर है या फिर चैंपियन तो इस सूची में सबसे ऊपर नाम आता है भारत के  पीएम मोदी का। जी हां इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की अगर बात करें तो पीएम मोदी के 105  मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह टॉप पर हैं। खास बात यह है कि इस प्रोटेस्ट के शुरू होने और 20 जुलाई से पहले पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 101 मिलियन फॉलोअर्स थे पर GEN Z की मानसिकता समझने के बाद जब उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर डाला तो यह संख्या 105  हो गई। वहीं अन्य नेताओं की बात करें तो इसके बाद 35.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ अमित शाह दूसरे नंबर पर तो 6.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ नितिन गडकरी तीसरे नंबर हैं। बीजेपी के अन्य नेताओं की सूची देखें तो

 विपक्ष में कौन है धुरंधर? 

विपक्ष में इंस्टाग्राम के धुरंधर की बात की जाए तो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो 18.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ टॉप पर हैं। इसके बाद राहुल गांधी 14.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर और 12.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ असदुद्दीन ओवैसी तीसरे नंबर पर हैं।

 येतो पक्ष और विपक्ष के नेताओं के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात हुई। अगर ओवरऑल सोशल मीडिया फॉलोअर्स देखें तो  प्रधानमंत्री इस फील्ड के धुरंधर बने हुए हैं। उनको ऑनलाइन फॉलो करने वालों की तादाद बहुत ज्यादा है। वहीं राज्यों के  मुख्यमंत्रियों में कौन आगे है इसको देखा जाए तो योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश) – 1.72 करोड़ फॉलोअर्स के साथ टॉप पर हैं।

 अन्य सीएम कौन-कौन?

 

गौर करना अब इस बात पर है कि इंस्टाग्राम पर 'राजनीतिक वर्चस्व' की लड़ाई कौन सा मोड़ लेगी। क्योंकि मुख्य मुद्दा अब GEN Z को अपने पक्ष में करना है, जिसकी शुरुआत पीएम मोदी ने कर दी है।

 

 

Leave Your Comment

 

Most Read
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion

 

Top