logo

अमिताभ की सर्जरी

Amitabh's surgery

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा ‘अस्पताल में, एक सर्जरी के बाद और आईसीयू में, अनुभवी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखभाल में, फिर अस्पताल से छुट्टी और घर वापसी।' पोस्ट सामने आने के बाद से ही अनुमान लगाया जाने लगा कि बिग बी सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। अब उन्होंने खुद एक नए ब्लॉग में साफ किया है कि न ही वो आईसीयू में थे और न ही उनकी कोई सर्जरी हुई है। उनकी पोस्ट को गलत समझा गया। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा "मैं बिल्कुल ठीक हूं। मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया गया। मैं सिर्फ एक उदाहरण दे रहा था। मेरा मतलब यह था कि किसी बड़ी सर्जरी या आईसीयू में रहने के बाद सबसे मुश्किल समय तब शुरू होता है, जब आप घर लौटते हैं और अपनी कमजोर या क्षतिग्रस्त हालत का सामना करते हैं। ठीक उसी तरह, जब कोई चैंपियन हारता है, तो उसके लिए सबसे कठिन लड़ाई अपने भीतर चल रही भावनाओं से होती है। मेरा इशारा अर्जेंटीना की हार और उस समय लियोनेल मेसी की मानसिक स्थिति की ओर था, एक ऐसे चैंपियन की, जिसे हार का सामना करना पड़ा।लेकिन लोगों ने यह मान लिया कि मैं यह बात अपने बारे में कह रहा हूं।" आगे  उन्होंने लिखा है, ‘लोगों ने इसे गलत समझ लिया। हर चैंपियन को यह स्वीकार करना पड़ता है कि समय के साथ कोई और नया चैंपियन आएगा। किसी चैंपियन के लिए यह मानना आसान नहीं होता कि अब उसकी जगह किसी और ने ले ली है। लेकिन यही जिंदगी का नियम है, और यह हमेशा होता रहेगा।

 

खेसारी पर केस

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव और उनकी टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  अंजना ने भोजपुरी सुपरस्टार और राजद के पूर्व प्रत्याशी खेसारी लाल यादव उनके मैनेजर सोनू पांडेय, संजय यादव, कृष्णा बेदर्दी द्वारा बनाए गए खेसारी आर्मी नाम के सोशल मीडिया आईडी के जरिए उनके और उनकी मासूम बेटी की AI से बनी अश्लील तस्वीर वायरल करना के आरोप लगाए हैं।  साथ ही गाली देने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है।   अंजना सिंह ने हजरतगंज थाने में खेसारी लाल यादव सहित उनकी टीम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।   बता दें कि अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।  अंजना सिंह ने कहा था कि जब वो और खेसारी साथ काम कर रहे थे तो खेसारी उनसे लिफ्ट लेते थे. कई उनकी कार भी लेकर गए। 

 खेसारी ऑटो से ट्रैवल करते थे. अंजना ने कहा था कि खेसारी के फैंस उन्हें ट्रोल करकवा रहे हैं. बेटी को लेकर भी गलत बोल रहे हैं।

 

लड़खड़ाए अक्षय के कदम

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हाल ही में लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान नजर आए। इस दौरान उनका नया सफेद दाढ़ी वाला लुक चर्चा में रहा। उन्होंने सफेद और बेज रंग की ड्रेस के साथ काले बालों वाला नया लुक अपनाया था। स्टेडियम में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान, उनके बेटे तैमूर अली खान भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर मैच के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिनमें सभी मैच को एंजॉय करते दिखाई दिए। मैच के दौरान अक्षय और सैफ बातचीत करते भी नजर आए। वहीं, मैच के बाद सामने आए एक वीडियो में चलते समय अक्षय कुमार अचानक लड़खड़ा गए। हालांकि, वो गिरने से बच गए। इस पर सैफ अली खान और तैमूर हंसने लगे। अक्षय ने भी इस पल को मजाकिया अंदाज में लिया और सभी साथ में हंसते हुए आगे बढ़ गए।

 

अदिति ने बिखेरा जलवा

बॉलीवुड की रॉयल ब्यूटी और संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में 'बिब्बोजान' बनकर सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी इन दिनों फ्रांस के कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं।  रेड कार्पेट पर उनका फैशन एक्सपेरिमेंट इस समय इंटरनेट पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।  वैसे तो अदिति अपने एथनिक और ट्रेडिशनल लुक्स के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार कान्स के मंच पर उन्होंने ऐसा बोल्ड और मॉडर्न अवतार दिखाया कि देखने वालों की निगाहें उन पर ही टिक गईं।  कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर वॉक करने के लिए अदिति राव हैदरी ने मशहूर फैशन डिजाइनर टोनी वार्ड कूट्योर के स्प्रिंग/समर 2025 कलेक्शन से एक बेहद ही खूबसूरत नियॉन मेटैलिक ग्रीन गाउन चुना।  इस वन-शोल्डर गाउन का ऊपरी हिस्सा काफी बारीक और यूनिक डिजाइन से तैयार किया गया था, जो अदिति को एक बोल्ड और सुपर स्टाइलिश लुक दे रहा था।  गाउन की मेटैलिक फिनिशिंग ऐसी थी कि फ्लैशलाइट्स पड़ते ही अदिति रेड कार्पेट पर सबसे अलग और चमकदार नजर आ रही थीं। अदिति ने बाद में इंस्टाग्राम पर अपने इस गॉर्जियस लुक का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसे देखते ही फैंस क्रेजी हो गए और लाइक्स-कमेंट्स की बरसात कर दी।

 

Leave Your Comment

 

Most Read
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion

 

Top